एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।
छेड़छाड़ का विरोध करने शोहदे व स्वजन ने युवक को पीटा
- 151045769 - MITESH KUMAR SINHA
0
0
07 Aug 2020 21:56 PM
बड़ी खबर :-छेड़छाड़ का विरोध करने शोहदे व स्वजन ने युवक को पीटा!
मितेश कुमार सिन्हा जिला प्रतिनिधि फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया टीवी चैनल, समाचार पत्र एवं मैगजीन
समाचार विस्तार से फर्रुखाबाद जिले में पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने उसकी मां से अभद्रता कर दी। इस पर पति ने भी नाराजगी जताई तो शोहदा अपने स्वजन को बुला लाया और मारपीट शुरू कर दी, जिससे महिला व पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी से गांव सोता बहादुरपुर निवासी इखलाख आए दिन छेड़छाड़ करता था। गुरुवार को वह किशोरी के घर में घुस आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी की मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला के पति ने विरोध तो इखलाख अपनी मां बानो व अन्य स्वजनों को बुला लाया। सभी ने मिलकर महिला के पति को लात घूसों से पीटा, जिससे उसकी आंत फट गई। उसे आवास विकास कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में आइसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित इखलाख, उसकी मां बानो, परिवारी आशिया व शानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।