EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अलीगढ़ में बरला पुलिस का कारनामा
  • 151039388 - VIRESH KUMAR 0 0
    07 Aug 2020 08:40 AM



अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर थर्ड डिग्री देने पर विवाद में घिर गई है। जनपद अलीगढ़ के थाना बरला पुलिस पर निर्दोष छह युवकों को झूठी लूट की घटना में फंसाकर जेल भेजने तथा थर्ड डिग्री देने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी क्राइम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ बरला को जांच के निर्देश दिये हैं। ऐसी होती है पुलिस थर्ड डिग्री सैकड़ों की संख्या में नगला खारी के महिला-पुरुष एसएसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने जो कुछ भी बोला, उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। उन्होंने एक के बाद एक पुलिस द्वारा निर्दोष युवकों पर किये गये जुल्म का चिट्ठा खोला। आप भी सुन लिजिए कि पुलिस ने कैसे निर्दोष छह युवकों को थाने में रखा और किसी प्रकार उन पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। परिजनों के शब्दों में कितनी सत्यता है, यह तो जांच का विषय है। चार दिन तक छह को थाने में रखा ग्रामीणों का कहना था कि 23 जुलाई की सुबह बरला पुलिस नगला खारी के अलग-अलग घरों से छह युवकों को हिरासत में थाने ले आयी। पुलिस ने सभी युवकों को चार दिन तक थाने में रखा। पांचवे दिन सभी को लूट की घटना में वांछित बताते हुए जेल भेज दिया, जबकि पुलिस लूट का कोई भी माल किसी भी युवक से बरामद नहीं कर पायी। एसपी ने जांच सीओ को सौंपी ग्रामीणों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले की शिकायत सुनकर एसपी क्राइम पीके तिवारी ने जांच सीओ बरला को देते हुए पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। डिस्ट्रिक्ट अलीगढ़ थाना बरला से बीरेश कुमार की रिपोर्ट


Subscriber

188502

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन