EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अयोध्या जाते समय झारखंड प्रांत के नौ लोग गिरफ्तार
  • 151118309 - SHAHBAN KHAN 0 0
    05 Aug 2020 21:48 PM



यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में अयोध्या जाते समय झारखंड प्रांत के नौ लोग गिरफ्तार झारखंड प्रांत के जुमला जिला से विधायक प्रत्याशी रहे एक नेता के नेतृत्व में दो वाहनों से अयोध्या जा रहे नौ लोगों को पुलिस ने बार्डर पर गिरफ्तार कर लिया। सभी पर धारा 144 के उलंघन का केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। झारखंड प्रांत के जासोपुर रोड जनपद जुमला निवासी निशांत सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह जासोपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं। जो अपने साथियों सरोज पांडेय पुत्र अर्जुन, संतोष पुत्र शंकर, मिसिर कुजू पुत्र चौधरी निवासी जासोपुर, दिनेश कुमार निवासी शान्ति नगर जिला जुमला, पंकज पुत्र जलसी निवासी सिसई रोड जुमला, संजय कुमार साहो पुत्र भुनेश्वर निवासी जुमला, सुजीत सा पुत्र मोहरथ व पंकज कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी पलकोट रोड जुमला के साथ दो वाहनों पर सवार होकर शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे थे। ताखा पूरब गांव स्थित जौनपुर अयोध्या मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने रोका। जांच में पता चला कि सभी लोग अयोध्या के लिए निकले हैं। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने धारा 144 के उलंघन का मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। देखें शाहगंज से शहबान खान की रिपोर्ट


Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक