EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाइयों की कलाई पर प्यार का बंधन राखी बांधकर व तिलक
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    03 Aug 2020 23:05 PM



जिला कासगंज के थाना अमांपुर कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर धागों के साथ प्यार का बंधन बांधकर दीर्घायु की कामना की। वही भाईयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया और भाइयों ने भी बहनों को उपहार प्रदान किए। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते घरों में सादगी से मनाया गया रक्षाबंधन। पर्व को लेकर भाई बहनों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई। पूजा का कार्य संपन्न हो जाने के बाद कलाइयाें पर राखी बांधने का दौर शुरू हुआ। बहनों ने थाली में कुमकुम, चावल, मिठाई, घेवर, राखी को सजाया। भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद भाइयों को मिठाई, घेवर आदि खिलाया गया। भाइयों ने भी बहनों को वस्त्र, आभूषण सहित अन्य सामान उपहार में भेंट किए बहन के द्वारा नागपंचमी पर बोई भुजरियों (गेहूं व जौ के छोटे पौधे) को भाइयों के कानों पर लगाया। छोटे बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जहां छोटे भाइयों में राखी बंधवाने का क्रेज दिखाई दिया, वहीं छोटी-छोटी बहने भी भाइयों को राखी बांधने में पीछे नहीं रहीं। छोटे बच्चों में छोटा भीम, मिक्की माउस, डोरीमोन, लाइटिंग, टेडीबीयर सहित अन्य राखियों का क्रेज रहा। संवाददाता - संजय सिंह फास्ट न्यूज़ इंडिया कासगंज...


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना