EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सहूलियत की सौगात
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0 0
    13 Jul 2020 22:25 PM



स्मार्ट सिटी में सुगम यातायात का भी बहुत महत्व है। इसके दृष्टिगत गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष लिखित प्रस्ताव किया था। इसमें दिलकुशा मल्हौर रेल सेक्शन पर उपरगामी सेतु निर्माण का आग्रह किया गया था। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को उपयोगी बताया था। उनके प्रयास से रेल मंत्री ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने दी। उन्होंने इसके लिए रक्षा मंत्री व रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने इस संबन्द में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। इसमें निवेदन किया गया कि जनहित में 186 सी भरवारा रेल क्रासिंग अथवा सहारा हॉस्पिटल के समीप उपरिगामी रेल पुल का निर्माण उपयुक्त रहेगा। यह आग्रह विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद दिया गया है। यह केंद्र व प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ऐसे सभी निर्माण कार्यों के प्रति गम्भीर रहते है, जिनसे जनता का लाभ जुड़ा होता है। इस पुल से गोमती नगर, भरवारा, मल्हौर, फैजाबाद रोड के साथ साथ निकटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को बहुत सहूलियत होगी।


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना