EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कई दुकानों पर की गई छापेमारी, पॉलिथिन व थर्माकोल
  • 151045302 - VIJAYA KUMAR 0 0
    03 Jul 2020 23:02 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया संवाददाता, मऊ : जनपद के चिरैयाकोट व कोपागंज नगर पंचायत में शुक्रवार को नगर पंचायत ईओ ने पॉलिथिन के विरुद्ध अभियान चलाया। इसके तहत कई दुकानों पर छापेमारी कर पालीथिन व थर्माकोल बरामद किया गया। चिरैयाकोट प्रतिनिधि के अनुसार नगर के मुख्य चौक, सब्जी, मंडी रोडवेज, आजमगढ़ रोड पर ईओ नगर पंचायत मनोज कुमार व पुलिस ने पॉलिथिन का व्यापार करने वालों व पॉलीथिन के झोलों में सामान बेचने वालों की पॉलिथिन जब्त करते हुए उन पर जुर्माना ठोंका। इओ ने चेतावनी दी के अगर पुन: पॉलिथिन में सामान या पॉलीथिन बेचते हुए कोई भी दुकानदार पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। नगर पंचायत कर्मचारियों ने प्लास्टिक जब्त करने के साथ 12300 रुपये जुर्माना वसूला। ईओ ने कहा के पॉलिथिन के खिलाफ प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा। पॉलीथिन के प्रयोग के कारण ही नगर में कूड़ा दिखाई देता है और नालियों में कूड़ा जामा होने से नालियों बजबजा रही है। छापेमारी में एसआई देवेंद्र कुमार, आदिल अब्बासी, कृष्ण मोहन, संतोष कुमार, शाहिद खान, राममूरत, मोहम्मद जफर राम शरण आदि मौजूद थे। कोपागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रतिबंधित पॉलिथिन के इस्तेमाल पर पाबंदी के बावजूद इस्तेमाल किए जाने पर शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दो किग्रा प्रतिबंधित पालीथिन के थैले और एक किग्रा थर्माकोल जब्त किए गए। प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ चलाए गए अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पालीथिन प्लास्टिक के गिलास, चम्मच आदि सभी प्रतिबंधित है।


Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना