EPaper SignIn

उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह कोरोना पॉजिटिव
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0



विशाल रावत फास्ट न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण का दायरा अब वीआईपी के बीच भी फैलने लगा है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। लक्षण के आधार पर लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में जांच कराई गई थी। यहां ट्रूनेट मशीन से जांच हुई है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी आरटी पीसीआर से भी जांच कराई जाएगी। मंत्री मोती सिंह के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। लक्षणों के आधार पर जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी पक्की जांच के लिए नमूना भेजा गया है। ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोती सिंह यूपी के पट्टी विधानसभा से भाजपा के विधायक है और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कुछ दिन पूर्व वह अपने क्षेत्र में भी गये थे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। मंत्री श्री सिंह के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद प्रतापगढ़ प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है और उनके निकट संपर्क में रहने वाले लोगों पर नजर रख रहा है।

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात