EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

08 मोबाइल और चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    05 Aug 2026 00:12 AM



08 मोबाइल और चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी। जीआरपी कैंट वाराणसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन बनारस क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 चोरी के मोबाइल फोन तथा एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी 3 अगस्त 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के भुल्लनपुर साइड रोलिंग हट पथवे क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल तिवारी, जाफर अली और उर्मिला हलदर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की असावधानी का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

बरामद 8 मोबाइल फोन में से दो पहले से दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए, जबकि अन्य छह मोबाइल बिना सिम के बरामद हुए। इसके अलावा चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

20260805001208376678238.mp4



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक