EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चहल्लुम जुलूस पर पुलिस की पैनी नजर, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    04 Aug 2026 19:43 PM



एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से रखी गई पैनी नजर

चहल्लुम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नगर कोतवाल सुभाष यादव ने संभाली कमान

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मोहर्रम के चहल्लुम जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे जुलूस मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। नगर कोतवाल सुभाष यादव अपनी टीम के साथ पूरे समय जुलूस मार्ग पर मुस्तैद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। पुलिस की सतर्कता और प्रशासनिक समन्वय के चलते चहल्लुम का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से शांति, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक