EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

या हुसैन की सदाओं और मातमी धुनों के बीच निकला चहेल्लम का ऐतिहासिक जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-ख़ाक किए गए ताज़िया शरीफ़
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    04 Aug 2026 19:19 PM



अमन, भाईचारे और अकीदत के साथ निकला चहेल्लम का ऐतिहासिक जुलूस

प्रतापगढ़ में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चहेल्लम का ऐतिहासिक जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला चहेल्लम का जुलूस, नगर कोतवाल सुभाष यादव ने संभाली कमान

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ।  मोहर्रम के चहेल्लम के अवसर पर मंगलवार को प्रतापगढ़ शहर में गम, अकीदत और इंसानी भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। खुशखुशवापुर स्थित हुसैनिया इमामबाड़ा से मोहर्रम कमेटी ट्रस्ट के तत्वावधान में चहेल्लम का ऐतिहासिक जुलूस पूरे धार्मिक अनुशासन, अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस अपने पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए शहर के विभिन्न इमामबाड़ों, अखाड़ों और अंजुमनों को अपने साथ जोड़ता चला गया। भंगवा चुंगी, टक्करगंज स्थित पंजतनी इमामबाड़ा से मीम बॉयज अलमदार कमेटी का अलम शामिल हुआ। इसके बाद पुराना मालगोदाम से लोको अखाड़ा, गफ्फार टंकी से पल्टन बाजार अखाड़ा, तहसील परिसर से अंजुमन कादरिया, पंजाबी मार्केट, श्रीराम चौराहा, दहिलामऊ और मीरा भवन से आए अलम भी जुलूस में शामिल हुए। बजाजा रोड पर अलहुसैन अखाड़ा, सदर बाजार अखाड़ा एवं अंजुमन रज़ा-ए-हुसैन ने भी पूरे सम्मान के साथ अपनी सहभागिता निभाई। जुलूस भरत चौक, कपूर चौराहा, अजीत नगर और सदर बाजार से होता हुआ रंजीतपुर चिलबिला स्थित कर्बला पहुंचा। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताज़िया शरीफ़ एवं अकीदत के फूल सुपुर्द-ए-ख़ाक किए गए। इस दौरान उपस्थित अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों की याद में दुआएं कीं और उनके त्याग, बलिदान तथा इंसाफ के संदेश को याद किया। मोहर्रम कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत पूरी इंसानियत के लिए सत्य, न्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का संदेश देती है। उन्होंने सभी लोगों का शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से जुलूस संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष फरीद आलम, सचिव अख्तर अली, लल्लन शेख, मेराज खान, शकील अहमद, अशफाक अहमद, मुख्तार सिद्दीकी, मोहम्मद लईक, रियाजउद्दीन, अल्लू, मोहम्मद शारिक, आमिर, सैफ, अशरफ अली, नौशाद अहमद, मोहम्मद युनुस, सज्जाद, आर्यन, तौहीद, बरकत अली, सलमान, अतीक, अहद सहित बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं अकीदतमंद मौजूद रहे। जुलूस के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। प्रशासनिक सतर्कता और जनसहयोग के चलते चहेल्लम का ऐतिहासिक जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण, गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक