EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्पोर्ट्स स्टेडियम का प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने किया निरीक्षण, खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    04 Aug 2026 18:58 PM



स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द बनेगा सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने दिए निर्देश

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता : शिवकुमार यादव

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रयागराज मंडल के प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ का निरीक्षण कर खेल व्यवस्थाओं, ग्राउंड मेंटेनेंस एवं स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान की गुणवत्ता एवं परिसर की स्वच्छता पर संतोष व्यक्त करते हुए जिम के रखरखाव को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी प्रयागराज (बैडमिंटन) मनीष गुप्ता ने बैडमिंटन हॉल का भी अवलोकन कराया। इस दौरान बैडमिंटन हॉल में आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रतापगढ़ रंजीत कुमार यादव ने स्टेडियम में प्रशिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल के प्रशिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा। इस पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने सहमति जताते हुए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र निदेशालय को भेजने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के माध्यम से प्रशिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षकों को समयबद्ध एवं तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत करने, कोचिंग शेड्यूल और उपस्थिति रजिस्टर का नियमित संधारण करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेडियम में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा योग्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक, खेल विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक