EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 43 54
    04 Aug 2026 18:54 PM



जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

यूपी जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में आधार सेवाओं की प्रगति, 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन, 5-7 वर्ष एवं 15-17 वर्ष आयु वर्ग के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, लंबित प्रकरणों तथा आधार केंद्रों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

          जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के कार्य में तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने UIDAI के Aadhaar App के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को आधार एप के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं, जैसे डिजिटल आधार प्रोफाइल, सुरक्षित क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन, आधार विवरण साझा करने की सुविधा तथा अन्य उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाए।

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि./रा. परमानन्द झा, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, UIDAI के प्रतिनिधि तथा आधार नामांकन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक