आगरा। पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर पंचवटी स्थित अमित सिंह एवं सचिन सिंह के आवास पर आध्यात्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास महाराज जी के पावन सान्निध्य में आयोजित धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक संत-वाणी का श्रवण कर आशीर्वचन प्राप्त किया। सावन के प्रथम सोमवार पर पंचवटी में सजा यह भक्तिमय आयोजन श्रद्धा, सेवा और संत-आशीर्वाद का ऐसा सुंदर संगम बना, जिसकी आध्यात्मिक अनुभूति लंबे समय तक श्रद्धालुओं के मन में बनी रहेगी।
महंत श्री राजू दास जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए धर्म, संस्कार, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके पावन सान्निध्य से सम्पूर्ण पंचवटी का वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर अमित सिंह के यहां आयोजित भंडारे में महंत राजूदास जी महाराज ने स्वयं सम्मिलित होकर सभी श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया। सभी भक्तों ने श्रद्धा एवं समर्पण के साथ प्रसाद ग्रहण किया और संकट मोचन प्रभु श्री हनुमान जी से पंचवटी परिवार एवं आगरा की सुख-समृद्धि की कामना की।
महंत राजू दास जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा सभी पर बनी रहे। प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सद्भाव का वास हो और सभी के जीवन में धर्म एवं सेवा की भावना निरंतर प्रबल होती रहे।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
