फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आगामी तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्व सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय स्वाभिमान का महाअभियान है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगा। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इसे हर घर तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले का प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर का कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाएगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज देशभर में राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन बन चुका है। यह अभियान युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करेगा। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर अभियान का सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम में अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री ने तिरंगा यात्रा, बूथ स्तर तक जनसंपर्क, घर-घर राष्ट्रध्वज पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह-संयोजक अंशुमान सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प दोहराया। कार्यशाला में जिला महामंत्री राजेश मिश्र 'राजन', राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, पवन गौतम, अजय सिंह, अनुराग मिश्र, अशोक सरोज, अशोक श्रीवास्तव, राम आसरे पाल, जिला मंत्री सूर्य प्रकाश पटेल, मुदित सिंह, विनोद शर्मा, रुचि केसरवानी, विशाल विक्रम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, प्रमिला शुक्ला, साधु दुबे, शुभम सिंह, आशीष त्रिपाठी, बद्री गुप्ता, मनोज पांडेय सहित मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
