EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नगर में आरव कराटे एकेडमी का हुआ शुभारंभ, खेलों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 76
    04 Aug 2026 18:18 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के साईं मंदिर के समीप मंगलवार को आरव कराटे एकेडमी का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर भीष्म सिंह एवं सुमन देवी द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने एकेडमी के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रोफेसर भीष्म सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए कराटे जैसी विधाओं का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हर गांव और कस्बे में इस प्रकार की खेल एवं आत्मरक्षा अकादमियां स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे युवाओं में सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता का विकास होगा।
आरव कराटे एकेडमी के कोच एवं अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बिट्टू कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को उच्चस्तरीय कराटे प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम के दौरान बिट्टू कुमार के कोच भूपेंद्र लोधी, मोहित सोनी, अर्जुन कुमार, जितेंद्र चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आरव कराटे एकेडमी की इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने वाला कदम बताया। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक