EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को अतरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 54 65
    04 Aug 2026 17:49 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई/अतरौली। थाना अतरौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को थाना अतरौली में आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर जाबिर पुत्र कासिम निवासी ग्राम तेतारपुर, थाना शुकुल बाजार, जनपद अमेठी समेत कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 189/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जाबिर पुत्र कासिम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना अतरौली में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित आर्म्स एक्ट के मामलों में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक