EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीसीएम की टक्कर से किशोरी की मौत, चालक गिरफ्तार
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 65 65
    04 Aug 2026 17:47 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई/बेहटागोकुल। थाना बेहटागोकुल पुलिस ने डीसीएम वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को थाना बेहट गोकुल क्षेत्र के ग्राम बिहंगवा में एक डीसीएम वाहन चालक की लापरवाही से वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर लगने से खंभा टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से रागिनी शुक्ला (14 वर्ष), पुत्री अजय कुमार शुक्ला, निवासी ग्राम बिहंगवा, गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सीएचसी बावन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर पर थाना बेहट गोकुल में मुकदमा संख्या 271/2026, धारा 105 एवं 324(4) बीएनएस के तहत मोहम्मद कैफ पुत्र इरफान मोहम्मद, निवासी ग्राम समसपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक