EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुंदौरा धाम में श्री राम कथा का 19 अगस्त से भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    04 Aug 2026 15:34 PM



  • कुंदौरा महादेव धाम में 19 अगस्त से संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन
  • श्रावण मास में गूंजेगी रामकथा, कुंदौरा महादेव धाम में तैयारियां जोरों पर
  • हंडिया में श्रीराम कथा को लेकर ट्रस्ट की बैठक, आयोजन की रूपरेखा तय
  • भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीराम कथा का शुभारंभ, 24 अगस्त को महाभंडारा
  • प्रयागराज: कुंदौरा महादेव धाम में प्रतिदिन 2 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
  • धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज, कुंदौरा महादेव धाम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र के धनूपुर विकासखंड में स्थित कुंदौरा महादेव धाम परिसर में कुंदौरा महादेव मंदिर ट्रस्ट के नेतृत्व में श्रावण मास के पावन पर्व पर संगीतमय श्री राम कथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर संरक्षक मंडल के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक रमेश कुमार पांडेय पूर्व प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा की गई। बैठक में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि कथावाचक श्री श्री 1008 श्री स्वामी अनंत विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री हरि प्रपन्नाचार्य हरिहरानंद जी महाराज राजराजेश्वरी शक्तिपीठ चक सुदर्शन पुरी प्रयागराज के मुखारविंद से भक्तजन संगीतमय श्री राम कथा का आनंद ले सकेंगे जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। कथा स्थल पर भव्य पंडाल लगाया जाएगा साथ ही साथ श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधा मुहय्या कराई जाएगी। रमेश कुमार पांडेय ने आशा व्यक्त किया है कि प्रत्येक दिन कथा में लगभग 2000 श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से 11:00 तक कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं अपराह्न 2:00 बजे से श्री राम कथा प्रारंभ होगी। लगातार प्रति दिन अपराह्न 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 23 अगस्त को कथा समापन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। 24 अगस्त को विशाल हवन एवं महाप्रसाद भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर ब्रह्मा तिवारी, नागेंद्र प्रताप सिंह, अशोक तिवारी, हरिप्रसाद मिश्रा, अवधेश शुक्ला शेरा,बालकृष्ण तिवारी, सौरभ तिवारी, राहुल पांडेय,राकेश यादव, ओम प्रकाश तिवारी, राजीव दुबे,काशीनाथ शुक्ला, जितेंद्र पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। देखे 
प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260804151930637104482.mp4

2026080415215534923648.mp4

20260804152420841408240.mp4

20260804153005270648136.mp4

20260804153136171201302.mp4

20260804153215265883643.mp4

20260804153300334481838.mp4

20260804153318248518007.mp4



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक