EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के SP-1 टावर में फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का आरोप
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    04 Aug 2026 12:44 PM



 

 

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को सोसायटी निवासी एवं आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर SP-1 टावर में कथित फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन, फायर डक्ट पर अवैध कब्जे तथा ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर डायरेक्ट पानी लेने की शिकायत करते हुए पूरे मामले की तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में बताया गया कि SP-1 टावर की ओवरहेड पानी की टंकी में घरेलू जलापूर्ति का कनेक्शन टंकी के सबसे निचले हिस्से से लिया गया है, जबकि फायर हाइड्रेंट सिस्टम का कनेक्शन उससे ऊपर के स्तर पर है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि टंकी का जलस्तर कम हो जाए तो आग लगने की स्थिति में फायर हाइड्रेंट सिस्टम को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकता है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि SP-1/603 फ्लैट के बाहर स्थित फायर डक्ट क्षेत्र में लकड़ी की अलमारी बनाकर उस पर ताला लगा दिया गया है तथा वहां स्थायी रूप से सोफा रख दिया गया है। आरोप है कि इससे आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन उपकरणों तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो सकती है और यह फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन है।

इसके अलावा शिकायत में आरोप लगाया गया है कि SP-1/603 के निवासी विनम्र जैन जो सोसायटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व सचिव रह चुके हैं, ने छत पर स्थित ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर डायरेक्ट पानी लेने की व्यवस्था कर रखी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे सामूहिक जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

गौरव बंसल ने कहा कि वह इस मामले को इसलिए गंभीरता से उठा रहे हैं क्योंकि इससे पहले उनके फ्लैट में भी आग लगने की घटना हो चुकी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते फायर सेफ्टी से जुड़ी खामियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सोसायटी में फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।

वहीं, सोसायटी के सचिव ए.के. दोहरे से इस संबंध में संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नोटिस बोर्ड तथा संबंधित टावर पर सूचना चस्पा करवा दी गई ।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक