फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर बाजार स्थित अभय क्लीनिक में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका चौबेपुर क्षेत्र के नेवादा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ने रविवार शाम दो बच्चों को जन्म दिया था। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने की बात सामने आई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने विरोध में हाईवे जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, चिरईगांव चौकी प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं सारनाथ के एसीपी विनय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 15116668