EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सावन के पहले सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    03 Aug 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र मारकंडेय महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए पूर्वांचल के गाजीपुर देवरिया गोरखपुर आजमगढ़ बलिया चंदौली जौनपुर मऊ के साथ अन्य जनपदों से आये हजारों शिवभक्तों के चलते लम्बी कतारें लग गई। रविवार भोर से ही हजारों श्रद्धालुओं और कावरियो ने गंगा गोमती के संगम में डुबकी लगाकर बाबा को जलाभिषेक किया।पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ अवसर पर जलाभिषेक करने के लिए महिला व पुरुष भक्त भोर से ही जुटे रहे।स्नान ध्यान कर लोगों ने भूत भावन मारकंडेय महादेव की भक्ति भाव से स्तुति की वहीं यहां आये श्रद्धालुओं ने राम नाम लिखे बेलपत्र भूत भावन भगवान मार्कंडेय महादेव को अर्पण किया जा रहा था।चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया की सावन के सोमवार व त्रयोदशी पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है।मार्गों का डायवर्जन करने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मंदिर में निगहबानी के लिए सीसी टीवी कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक