फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत अगस्त माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 5 अगस्त से 18 अगस्त तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी वाराणसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित अवधि में राशन का वितरण किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल) निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल) निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
राशन वितरण प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक उचित दर की दुकानों पर किया जाएगा। विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 18 अगस्त तक अपना खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें। अंतिम तिथि के बाद आधार आधारित मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से ही खाद्यान्न प्राप्त किया जा सकेगा।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
