EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का प्रतापगढ़ में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    03 Aug 2026 18:39 PM



भाजपा कार्यालय में परिचयात्मक बैठक, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं से समन्वय पर हुआ मंथन

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का सोमवार को प्रतापगढ़ भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यालय में परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और सतत संवाद ही भाजपा की पहचान है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के सुझावों का सम्मान करते हुए संगठन हित को सर्वोपरि रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा कि मुख्य प्रवक्ता के प्रथम आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई तथा सभी ने संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय वर्मा, राजेश सिंह, राजेश मिश्रा 'राजन', पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक