महाहर धाम मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, व्यवस्था संभालने खुद उतरे DM और SP
गाजीपुर । जहां सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मरदह थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ महाहर धाम मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की । प्रशासनिक अमला रहा पूरी तरह मुस्तैद सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम स्थल पर डटी रही । वहीं महाहर धाम मंदिर कमेटी के सचिव विरेंद्र सिंह ने भीड़ प्रबंधन , कतारबद्ध दर्शन और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे । मरदह थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी , जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
भक्तों के लिए बनाए गए थे विशेष रूट
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग के माध्यम से महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी । अधिकारियों ने स्वयं मंदिर परिसर और मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए ।
सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्राथमिक उपचार की भी विशेष व्यवस्था देखने को मिली। शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी रहा । रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

