EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बकरी चोरी के आरोप में नया चौराहा पर चक्का जाम, आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    02 Aug 2026 22:32 PM



पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर नगर के नया चौराहा पर रविवार को ग्राम धमकन के ग्रामीणों ने बकरी चोरी के मामले को लेकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण अपने साथ एक युवक को भी लेकर पहुंचे, जिस पर बकरी चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राम जराय का निवासी है।
बकरी के मालिक का आरोप है कि उसकी बकरी चोरी हो गई है और पकड़ा गया युवक पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं, आरोपी ने बातचीत के दौरान कथित रूप से स्वीकार किया कि वह पहले चोरी कर चुका है, लेकिन इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि उसने इस बार बकरी चोरी नहीं की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम समाप्त करने से इनकार कर दिया।
बकरी मालिक का कहना है कि केवल एफआईआर दर्ज होने से उसे न्याय नहीं मिलेगा। उसका कहना है कि यदि आरोपी जेल जाकर बाद में छूट जाएगा, तो उसकी चोरी हुई बकरी या उसकी कीमत की भरपाई कौन करेगा। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें उनकी बकरी वापस दिलाई जाए या उसका उचित मुआवजा दिलाया जाए। 

20260802222631474240176.mp4

20260802222758440172016.mp4



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक