EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

₹24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास, विभिन्न वार्डों में आयोजित हुए चार कार्यक्रम
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    02 Aug 2026 21:39 PM



वाराणसी। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, सीसी ड्रेन तथा पेयजल पाइपलाइन सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं शहर उत्तरी के विधायक रवीन्द्र जायसवाल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

आवास विकास एवं जलकल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत इन परियोजनाओं में हुकुलगंज, सारनाथ, शिवपुर और सर्किट हाउस परिसर के विकास कार्य शामिल रहे। कार्यक्रम के तहत हुकुलगंज, सारनाथ, शिवपुर तथा सर्किट हाउस परिसर में अलग-अलग स्थानों पर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुए।

इन परियोजनाओं के अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी ड्रेन, सीसी रोड, पेयजल पाइपलाइन तथा विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। इनमें सर्किट हाउस परिसर में लगभग 23.86 करोड़ रुपये की लागत से सात स्थानों पर सीवर लाइन निर्माण परियोजना का शिलान्यास प्रमुख रहा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक