EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    02 Aug 2026 21:28 PM



वाराणसी, 2 अगस्त। सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गिरजाघर मार्ग, गोदौलिया, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा गंगा घाटों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मित्रवत एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर डेडिकेटेड कांवड़ लेन बनाई गई है। इस मार्ग पर पीआरवी, क्यूआरटी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं मंदिर क्षेत्र, यात्रा मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी।

श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए मंदिर क्षेत्र में बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। स्थानीय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य गेट संख्या-4 के अतिरिक्त गेट संख्या-4बी से पहचान पत्र के आधार पर अलग प्रवेश की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, खोया-पाया केंद्र, अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र, चिकित्सा शिविर, विश्राम स्थल और प्रमुख चौराहों पर जिगजैग बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की निगरानी करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक