EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला फुटबॉल लीग का शानदार आगाज़, फुटबॉल नर्सरी एवं कुमाऊँ हीरोज के बीच रोमांचक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    02 Aug 2026 20:58 PM



प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अंजली यादव को प्रदान किया गया

वाराणसी । खेलें बेटियां, बढ़ेगा देश का मान' के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भैरव दत्त के तत्वावधान में आयोजित महिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ रविवार को बालिका इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड, बरेका, वाराणसी में उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में फुटबॉल नर्सरी एवं कुमाऊँ हीरोज की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मैच के पहले हाफ में कुमाऊँ हीरोज की ओर से चांदनी के सटीक पास पर वीरा ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। बढ़त मिलने के बाद कुमाऊँ हीरोज ने संयमित खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हाफ में फुटबॉल नर्सरी ने शानदार वापसी की। पार्वती के सटीक पास पर अंजली यादव ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने निर्णायक गोल करने के लिए लगातार आक्रमण किए, लेकिन दोनों पक्षों की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। निर्धारित समय की समाप्ति पर मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

फुटबॉल नर्सरी की ओर से सुष्मिता सिंह, अंजली यादव, प्रीति यादव एवं पूजा कुमारी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वहीं कुमाऊँ हीरोज की ओर से चांदनी, वीरा, संध्या पटेल एवं अंजली पटेल ने अपने शानदार तालमेल, आक्रामक खेल और अनुशासित प्रदर्शन से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंजली यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल पर किक लगाकर किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि महिला खेलों को प्रोत्साहन देना समय की आवश्यकता है तथा ऐसी प्रतियोगिताएँ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पंकज पांडेय (प्रशिक्षक, फुटबॉल), श्री गोपाल जी (पूर्व मंडलीय सचिव, माध्यमिक शिक्षक), श्री विनोद कुमार सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, श्री एस.के. सिंह, श्री नरेश कुमार, श्री अखिलेश कुमार सिंह, श्री अजय, श्री कमल दास, श्री विनय पांडे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे। दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

प्रतियोगिता के आयोजक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भैरव दत्त ने बताया कि महिला फुटबॉल लीग का उद्देश्य बेटियों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना, महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाना तथा ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक