EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गेल ने सम्राट हॉस्पिटैलिटी को PNG नेटवर्क से जोड़ा, हर महीने 35 एलपीजी सिलेंडरों की होगी बचत
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    02 Aug 2026 20:58 PM



वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के तहत स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शिवपुर स्थित सम्राट हॉस्पिटैलिटी को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क से जोड़ दिया है। इसके साथ ही संस्थान की रसोई और अन्य ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं के लिए अब 24×7 सुरक्षित, निर्बाध और किफायती प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है।

परियोजना का क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम ने उप महाप्रबंधक (डीजीएम-प्रोजेक्ट्स) नवाज़िश अली अंसारी के नेतृत्व में किया, जबकि वाराणसी सीजीडी परियोजना का संचालन महाप्रबंधक (जीएम) सुशील कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

सम्राट हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र का प्रमुख आतिथ्य एवं भोजन सेवा प्रतिष्ठान है, जहां पहले प्रतिमाह करीब 35 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। पीएनजी कनेक्शन मिलने के बाद अब सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे ऊर्जा आपूर्ति अधिक सुरक्षित, सुगम और किफायती होगी। साथ ही एलपीजी सिलेंडर अन्य उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।

गेल ने बताया कि कंपनी वाराणसी में अधिक से अधिक घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को पीएनजी और सीएनजी जैसी स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और वाराणसी को स्वच्छ ऊर्जा आधारित शहर के रूप में विकसित करना है ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक