केलाखेड़ा के ग्राम टांडा आजम स्थित वृंदा कॉलोनी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की समस्या अब इतिहास बन गई है। क्षेत्र में नई टाइल्स रोड का निर्माण पूरा होने के बाद जिला पंचायत सदस्य सोनू शर्मा ने फीता काटकर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया।
बताया जा रहा है कि वृंदा कॉलोनी के निवासी काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य सोनू शर्मा के प्रयासों से यहां टाइल्स रोड का निर्माण कराया गया, जिससे अब स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान कॉलोनी के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य सोनू शर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और सड़क निर्माण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क बनने से न केवल रोजमर्रा का आवागमन आसान होगा, बल्कि बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। फिलहाल, वृंदा कॉलोनी में नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज विक्की सिह की रिपोर्ट151127516
20260802182436937881007.mp4
