फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं।
तहसील बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मितरोली में सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए (ADM) को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिना किसी लिखित नोटिस के उन्हें कार्य से हटा दिया गया और उनका मानदेय भी रोक दिया गया।
शिकायतकर्ता सोनी पत्नी सुनील वाल्मीकि का कहना है कि वह दिसंबर 2020 से सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर के पद पर कार्यरत थीं। उनके अनुसार, करीब पांच वर्ष छह माह तक उन्होंने ईमानदारी से सेवाएं दीं, लेकिन शिकायत करने के बाद ग्राम प्रधान और सचिव ने उन्हें बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कार्य से हटा दिया तथा दूसरी महिला को नियुक्त कर दिया।
शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि नई नियुक्ति के लिए रिश्वत ली गई है और इस संबंध में ऑडियो एवं वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया गया है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर एवं अंगूठा लगाकर उनके समर्थन में आवेदन देने की बात भी कही गई है।
पीड़िता ने ADM से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, बकाया मानदेय का भुगतान कराने तथा पुनः केयरटेकर के पद पर बहाल किए जाने की मांग की है रिपोर्ट शिव ओम 151082090
20260801163257634811578.mp4
