EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाइक से नीलगाय टकराई बाईक पर सवार महिला की मौत
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    31 Jul 2026 20:11 PM



इटियाथोक/गोंडा सड़क पर अचानक सामने नीलगाय के आने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छब्बीस वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
जबकि बाइक चला रहे मृतका के पति और उसके छह वर्षीय मासूम बेटे को मामूली चोटें आने की खबर है। घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता (26) व बेटे कार्तिक(06) का गोंडा से उपचार कराकर वापस घर लौट रहे थे। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के पास अचानक एक नीलगाय उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई।टक्कर के बाद ममता सड़क पर फिसलकर गिर गईं। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।डायल एंबुलेंस की मदद से उन्हें इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188825

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक