EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पढ़ाई के साथ मंदिर में सेवा, सत्यम गिरी को मिला दो गोल्ड मेडल का सम्मान
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    31 Jul 2026 20:00 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य शास्त्री सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा को बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दो गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर सत्यम गिरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया।
आचार्य सत्यम गिरी शिक्षा के साथ-साथ कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गोल्ड मेडल मिलने पर मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
वहीं, श्रावण माह में लगने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
बैठक में श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित बैरिकेडिंग, बिजली, यातायात व्यवस्था और मंदिर परिसर में अन्य आवश्यक इंतजाम करने पर चर्चा हुई। समिति का उद्देश्य है कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और पूजन की सुविधा मिल सके।
इस दौरान उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा, गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।लईक आफ़ताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188825

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक