फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा रेलवे स्टेान कासगंज पर जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों और आमजन को मानव दुर्व्यापार तथा विशेष रूप से बच्चों की तस्करी के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही एक गोष्ठी का आयोजन कर बाल संरक्षण और मानव तस्करी की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी गई।गोष्ठी में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि ट्रेन या रेलवे स्टेशन परिसर में किसी बच्चे को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाते हुए देखें या बाल तस्करी की आशंका हो तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-10-27-222 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों को भी मानव तस्करी के तरीकों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में संस्था के प्रोग्राम मैनेजर सुग्रीव सिंह, कम्युनिटी सोशल वर्कर देवेंद्र पाण्डेय, नारायण देवी, यतेंद्र सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि मानव दुर्व्यापार और बाल तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सतर्कता और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। रिपोट - संजय सिंह 151110069
