EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सावन में पूरी तरह बंद कराया जाए मांस व्यवसाय, बजरंग दल
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 76
    31 Jul 2026 19:15 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । बजरंग दल ने सावन माह में अमांपुर कस्बे के अंदर मांस और अंडे की बिक्री पूरी तरह से बंद कराने की मांग की है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन माह 30 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हो गए हैं। सावन का महीना हिंदू समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसको महादेव की पूजा-अर्चना का माह माना जाता है। सावन के महीने में मीट, अंडा, बिरयानी आदि बेचे जाने पर शासन ने प्रतिबंध लगाया हैं। लेकिन देखने में आया है कि इस दौरान पूरे कस्बा अमांपुर में जगह-जगह खुले में मीट का व्यापार होता है। कई स्थानों पर दुकानदार अपनी दुकान के बाहर मांस को रखते हैं। दुकानों से ठेलों पर भी मीट,अंडा बिरयानी आदि की बिक्री खुलेआम की जाती है। कहा कि प्रशासन इस पर पूरी तरह रोक लगवाए। शासन के आदेश का पालन न होने की स्थिति में बजरंग दल सड़कों पर उतरेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को बजरंग दल अमांपुर के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांस के कारोबार को सावन माह के दौरान पूर्णत: बंद रखा जाए। कस्बा में ठेले एवं खोमचे पर बेचे जा रहे मांस और इससे संबंधित खाद पदार्थो को बंद किया जाए। साथ ही मंदिरो के आसपास निरंतर सफाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुखबीर चौहान, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, आयुष भारद्वाज, अंकित पाराशर, उचित चौहान, जितेंद्र कठेरिया, शोभित सोलंकी, सोनू गुप्ता, मोहनलाल शाक्य, संजीव माहेश्वरी, सुखवीर चौहान, सुख बीर शाक्य आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजदू मौजूद रहे। रिपोट - संजय सिंह 151110069



Subscriber

188825

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक