EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

25 हजार का इनामी और ढाई दर्जन मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • 151110069 - SANJAY SINGH 45 56
    31 Jul 2026 19:09 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कासगंज पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी और अलीगढ़, आगरा, एटा, हाथरस तथा कासगंज क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधी रफ़ीक बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनांक 30/31 जुलाई की मध्य रात्रि थाना कासगंज पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में हजारा नहर पटरी ग्राम ततारपुर के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से एक शातिर बदमाश के आने की सटीक सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने सड़क किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। अपने आप को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा।पुलिस द्वारा मौके पर जाकर पड़ताल करने पर घायल बदमाश की पहचान रफ़ीक बंजारा पुत्र अहमद बंजारा निवासी नदरई, थाना व जिला कासगंज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर और चोरी की एक हीरो स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल (काला एवं हरा रंग) बरामद की है। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है।
एसपी ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं एएसपी सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी रफ़ीक बंजारा पर अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे लगभग 30 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मुकदमों (मु.अ.सं. 42/26 व 54/26) में ₹25,000 का इनामी वांछित अपराधी था।इस सफल मुठभेड़ और गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र (थाना कोतवाली कासगंज), प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार (स्वाट टीम), उप-निरीक्षक अनुरूद्ध सिंह, रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, अश्वनी कुमार तथा कांस्टेबल अनिल कुमार, राजीव कुमार, कुशल कुमार, दीपक खोखर, शैलेंद्र चौधरी और हिमांशु शर्मा शामिल रहे। कासगंज पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोट - संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188825

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक