EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरियालो अभियान के तहत एसपी कार्यालय में लगाए एक 101 पौधे
  • 151127410 - BABLU SINGH 0 0
    30 Jul 2026 21:48 PM



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण

खैरथल। ( बबलू मेहता ) पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर हरियाली से सराबोर नजर आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह के नेतृत्व में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कार्यालय स्टाफ एवं पुलिस लाइन के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक सौ एक पौधे लगाए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल गुलमोहर के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान पूरे परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजता रहा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उनकी नियमित देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। पुलिस विभाग की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। रिपोट - बब्लू सिंह 



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक