EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिरसिया देवस्थान पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    30 Jul 2026 19:24 PM




यूपी, गोरखपुर । राजधानी ग्राम स्थित पावन सिरसिया देवस्थान पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग 50 वर्षों से परम पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित यह महोत्सव गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत को आज भी जीवंत बनाए हुए है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवरिया, रुद्रपुर, स्वामी जी के जन्मस्थान तिगरा, गोरखपुर महानगर तथा संत कबीर नगर सहित विभिन्न जनपदों से सैकड़ों श्रद्धालु सिरसिया देवस्थान पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का तिलक एवं पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धर्म, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं और मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिव्य अवसर है।
पूरे दिन देवस्थान परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना, पूजन-अर्चन और आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को सफल बनाने में मित्रपाल सिंह, मनोज सिंह, राज नारायण सिंह, अरुण सिंह, भगवान सिंह, रविंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा सिरसिया देवस्थान भक्तिरस में सराबोर हो उठा। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक