फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद में गुरुवार को ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारीयों के साथ अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता एस.के. मिश्रा ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया की घरेलू उपभोक्ताओं के हाल ही में 1 किलो वाट के कनेक्शन को 2 किलोवाट करने, 2 किलोवाट को 3 किलोवाट करने तथा बिना नोटिस व बिना किसी जांच कराए भार बढ़ाए जाने को अनूपशहर एवं जहांगीराबाद डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कस्बा अनूपशहर व देहात के फिटरो पर बेतहाशा दिन और रात में की जा रही विद्युत कटौती, मीटर रीडिंग तथा विद्युत लाइन के तार जोड़ने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर नाराजगी व्यक्त की है तथा अधिशासी अभियंता से एक उच्च अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर सभी शिकायतों पर अविलंब जांच कर कर कार्रवाई की मांग की। तथा अभिलंब बढ़ाए गए भार को वापस करने को कहा ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि अगर शीघ्र सभी समस्याओं को समाधान नहीं हुआ तो अधिशासी अभियंता जहांगीराबाद के कार्यालय पर बड़ा आंदोलन कर घेराव किया जाएगा। जिस पर अधिशासी अभियंता द्वारा सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वाले देने वालों में अरबेश सिंह राघव, सतीश राघव, मुकेश चौहान, भूपेंद्र सिंह राघव, कंचन सिंह चौहान, एडवोकेट सुरेंद्र राघव, प्रदीप राघव व अभिजीत सिंह चौहान आदि नेता व क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी सम्मिलित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
