EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

36वें श्री साईंनाथ महोत्सव का आज होगा भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    30 Jul 2026 15:27 PM



साईं बाबा के जयघोष के बीच आज होगा महाप्रसाद वितरण, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सुंदरकांड पाठ से गूंजा साईं धाम, आज विशाल भंडारे के साथ होगा महोत्सव का समापन

बलीपुर साईं मंदिर में आज महाप्रसाद ग्रहण करेंगे हजारों श्रद्धालु, 36वें महोत्सव का होगा समापन

शैलेंद्र नाथ ने श्रद्धालुओं से किया विशाल साईं भंडारे में शामिल होने का आग्रह

 सेवा ही सच्ची भक्ति है, महाप्रसाद ग्रहण करने अवश्य आएं श्रद्धालु: शैलेंद्र नाथ

यूपी प्रतापगढ़। शहर के बलीपुर स्थित श्री साईं मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 36वें श्री साईंनाथ महोत्सव का आज विशाल साईं भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण के साथ श्रद्धापूर्वक समापन होगा। अंतिम दिन जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सुंदरकांड पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा है। वहीं शाम को विशाल साईं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। स्वयंसेवक एवं संस्थान के पदाधिकारी सेवा भाव से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से बाबा का महाप्रसाद ग्रहण कर सकें।संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने कहा कि साईं बाबा का संदेश श्रद्धा, सबुरी, सेवा और मानवता का है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शाम को आयोजित विशाल साईं भंडारे में शामिल होकर बाबा का महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। आज महोत्सव का मुख्य आकर्षण सुंदरकांड पाठ, विशाल साईं भंडारा, महाप्रसाद वितरण एवं श्रद्धालुओं का सामूहिक प्रसाद ग्रहण रहेगा, जिसके साथ तीन दिवसीय 36वें श्री साईंनाथ महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन होगा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260730152505062818502.mp4

202607301525239535600.mp4

20260730152538778218242.mp4

20260730152610075531355.mp4



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक