EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुरु पूर्णिमा पर सुगतानन्द बुद्ध विहार में धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस मनाया गया, बोधिपूजा व दीपदान में जुटे श्रद्धालु
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    29 Jul 2026 22:41 PM



धम्मचक्क पवत्तन सुत्त का सामूहिक संगायन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सई नदी के तट स्थित सुगतानन्द बुद्ध विहार में धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं ने बोधिपूजा, बोधिवृक्ष की प्रदक्षिणा, दीपदान, आनापान ध्यान साधना तथा धम्मचक्क पवत्तन सुत्त का सामूहिक संगायन कर भगवान बुद्ध के प्रथम धम्म उपदेश का स्मरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भंते अश्वजित ने त्रिशरण, पंचशील ग्रहण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राकेश कन्नौजिया ने कहा कि भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के दो माह बाद आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सारनाथ के मृगदाव में पंचवर्गीय भिक्षुओं को अपना प्रथम धम्म उपदेश दिया था। यही दिवस बौद्ध परंपरा में "धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस" तथा गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक एवं महोपासक आचार्य डॉ. शिवमूर्तिलाल मौर्य ने कहा कि इसी दिन से भिक्षु संघ के वर्षावास का शुभारंभ होता है, जिसका बौद्ध परंपरा में विशेष महत्व है। बुद्ध विहार के प्रबंधक श्रीराम उमरवैश्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के एक माह बाद पहली धम्म संगीति भी आषाढ़ पूर्णिमा के दिन राजगीर की सप्तपर्णी गुफा में आयोजित हुई थी।सुरेन्द्र कुमार विमल ने भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों पर प्रकाश डाला, जबकि समन्वय सेवा संस्थान की संरक्षिका लीलावती ने भगवान बुद्ध के महाभिनिष्क्रमण का उल्लेख करते हुए लोककल्याण के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री उपासक वेद प्रकाश सरोज ने वर्षावास कर रहे पावन संघ के लिए दान पारमिता को पुष्ट करने हेतु सहयोग की घोषणा की। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा ने भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना, प्रदक्षिणा, दीपदान एवं सामूहिक ध्यान साधना के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर डॉ. सममित्र गुप्ता, डॉ. विजय सरोज, रामप्यारी, जितेंद्र बहादुर यादव, मखदूम प्रसाद, बसंत लाल मौर्य, अभिजीत मौर्य, महेश मौर्य, सुनीता मौर्या, हेमा मौर्या, मंजू मौर्या, विनोद सरोज, प्रदीप सरोज, दिनेश चौधरी, मोहित चौधरी, विजय शंकर कनौजिया, चंद्रकेश मौर्य, सूरज कनौजिया, एडवोकेट राकेश बौद्ध, ओम प्रकाश, राम सजीवन सरोज, भारत राम, प्रवीण कुमार, कुशाग्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहीं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक