फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र की महिला अधिवक्ता को व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(4) और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने कई बार फोन कर साथ सोने का दबाव बनाया और विरोध करने पर अधिवक्ता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मोबाइल नंबरों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। मामले की विवेचना थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा कर रहे हैं।लईक आफ़ताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
