EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित न रहने देने पर विशेष जोर
  • 151044868 - PANKAJ TYAGI 43 54
    29 Jul 2026 19:15 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गौतमबुद्धनगर। नॉएडा 29 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह की अध्यक्षता में जनपद में संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनके सत्यापन, अग्रसारण तथा स्वीकृति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
प्रभारी जिला विकास अधिकारी नेहा सिंह ने सभी छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन एवं अग्रसारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ-साथ जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंडार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट पंकज त्यागी 151044868



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक