EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिलाओं को बहला फुसलाकर चोरी / साजिशन सोने के आभूषण ठगी करने वाले अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    29 Jul 2026 18:47 PM



पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके आभूषण चोरी करने एवं साजिश के तहत ठगी करने वाले एक  अंतर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़  खेरागढ़ पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 जोड़ी पायल, 02 अंगूठियां, 01 सफेद धातु की चेन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने बताया है कि अपराधियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई थी इसमें थाना संबंधित पुलिस एवं एस ओ जी की टीम, ने संयुक्त रूप से कार्य किया 

आगरा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक