EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुरु पूर्णिमा पर त्रिदेवा धाम पहुंचे विधायक सरवन निषाद, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    29 Jul 2026 18:33 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 


मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण का दिया आश्वासन, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं


 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौरी चौरा विधानसभा के विधायक सरवन निषाद ने जगदीशपुर कस्बा स्थित प्राचीन श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी राधेश्याम द्विवेदी को शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में विधायक के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने क्षेत्र में सड़क और बिजली संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राधेश्याम द्विवेदी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण कराने की मांग रखी। विधायक सरवन निषाद ने इस मांग को स्वीकार करते हुए शीघ्र शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मेवालाल गुप्ता, संतलाल जायसवाल, संतोष जायसवाल, राहुल जायसवाल, श्यामदेव साहनी, अनिल प्रजापति, उदयभान दुबे, मोनू वर्मा, अभिषेक जायसवाल, अंकित गुप्ता, पवन सिंह, रतन पटवा, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।  रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक