EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 43 54
    29 Jul 2026 18:41 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई/सांडी। जनपद हरदोई के सांडी कस्बे के बिलग्राम मार्ग स्थित तिराहे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी सुमित (25) पुत्र श्याम बाबू बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बिलग्राम की ओर जाने वाले तिराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद सुमित को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव धोंधी में शोक का माहौल है। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक