EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भदोही में सपा कार्यालय पर श्रद्धा के साथ मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता प
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 32 65
    29 Jul 2026 17:53 PM



भदोही, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट), कंसापुर, ज्ञानपुर में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और कर्मप्रधान जीवन के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श समाज को एकता, सद्भाव, परिश्रम और सामाजिक न्याय का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस दौरान आयोजित बैठक में हाल ही में विधायक के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा की गई। साथ ही छात्रों पर दर्ज आपराधिक मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि विधायक के साथ हुए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा छात्रों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में विधायक जाहिद बेग, हृदय नारायण प्रजापति, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, शैलेश सिंह मंटू, कल्लन यादव, संतोष यादव, अंजनी शुक्ल, लालचंद बिंद, केश नारायण यादव, राजेंद्र दुबे, रीता वर्मा, सरिता बिंद, रोहित तिवारी, सलाउद्दीन अंसारी, कमला महतो, राधेश्याम यादव, जिला कार्यालय प्रभारी गामा प्रसाद यादव, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र 'पप्पू' सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट।

20260729174249593874102.mp4

20260729174321273287243.mp4

20260729174348752527515.mp4

20260729174407174655534.mp4

20260729174441101306067.mp4

20260729174626914746065.mp4



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक