EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानाचार्य हरिनारायण सिंह व ईं रामेश्वर यादव के आर्थिक सहयोग से थाना बांसडीह रोड से प्राप्त अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    29 Jul 2026 17:07 PM



यूपी बलिया । देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

 

   बतया गया कि थाना बांसडीह रोड बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 508/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 28.07.2026 को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। 

उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च हरपुर सुखपुरा के प्रधानाचार्य हरिनारायण सिंह व पृथ्वीबांध रतसर बलिया निवासी इं रामेश्वर यादव प्रभुजी द्वारा संयुक्त रुप से सहर्ष वहन किया गया।

     

     

     

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर राजू हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह महामंत्री गणेश प्रसाद सदस्य संतोष पासवान शव वाहन चालक प्रीतम राजभर व हजौली श्मशान के संचालक अर्जुन डोम सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक