प्रयागराज नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया के एनसीसी कैडेट ने आज टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का प्रारंभ कॉलेज प्रांगण से हुआ तथा रैली कस्बे के लाक्षागृह रोड, लाला बाजार, जंघई रोड ,बसुपुर ,स्टेशन रोड, कोतवाली सहित विभिन्न मोहल्लों से होती हुई वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान कैडेटों ने लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के स्लोगन तथा नारों का प्रयोग किया। "टीबी हारेगा, देश जीतेगा," "जन-जन का है एक ही नारा, टीबी मुक्त हो देश हमारा" ,," न शर्माना न घबराना, टी बी की है जांच कराना "टी बी को क्यों छिपाना है, और अगर जीवन बचाना है इस नारे के मध्य से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। और इसी क्रम में कैडेटों ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमें 11 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। और वहीं पर रैली का नेतृत्व कॉलेज के सह एनसीसी अधिकारी मेजर राजेश कुमार तिवारी ने किया। रैली के दौरान कैडेटों का अनुशासन और जोश तथा जज्बा सराहनीय रहा। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438

