EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विधायक मोना के प्रयास से किसान कल्याण केन्द्र की मिली सौगात
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    28 Jul 2026 19:31 PM



एक करोड़ इक्कीस लाख सतासी हजार की लागत से रायपुर भगदरा में बनेगा केन्द्र

फोटो-03 पीपी, विधायक आराधना मिश्रा मोना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के संयुक्त प्रयास से रामपुरखास में किसान कल्याण केन्द्र की सौगात मिली है। खेती किसानी को लेकर कल्याण केंद्र के जरिए किसानो को अब क्षेत्र में विशेष सहूलियत मिल सकेगी। विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रस्ताव पर किसान कल्याण केन्द्र के निर्माण के लिए लालगंज के रायपुर भगदरा गांव का शासन द्वारा चयन किया गया है। प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ0 पंकज त्रिपाठी की ओर से पन्द्रह जुलाई को निर्गत हुए परिपत्र में केंद्र के लिए एक करोड़ इक्कीस लाख सतासी हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके तहत शासन द्वारा निर्माण के मद में पहली किश्त भी सतहत्तर लाख पचीस हजार अवमुक्त कर दी गयी है। किसान कल्याण केंद्र के जरिए क्षेत्रीय किसानो को बीज तथा कीटनाशक दवाएं व खेती के क्षेत्र में सुधार के प्रशिक्षण आदि की सहूलियत मिल सकेगी। यह जानकारी मंगलवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक